Señor Sisig

Apple के साथ पाक कला में सफलता पाने के उपाय।

बचपन के दोस्त Evan Kidera और Gil Payumo अपने समुदाय में प्रामाणिक स्वाद लाने का जुनून साझा करते हैं। उन्होंने अपना पहला फ़िलिपीनो-मेक्सिकन फ़्यूशन फ़ूड ट्रक शुरू किया, जिसमें टाको और बुर्रिटो को मिलाया सिसिग के साथ, जो एक पारंपरिक फ़िलिपीनो डिश है, Gil के बचपन की याद दिलाने ले पारिवारिक तड़के के साथ। एक फ़ूड ट्रक से शुरू होकर, Señor Sisig सैन फ़्रांसिस्को बे एरिया में चार ट्रक और तीन रेस्टोरेंट तक फैल गया है।

20+

Apple डिवाइस डिप्लॉय किए गए

7

रेस्टोरेंट और फ़ूड ट्रक

2010

कंपनी की स्थापना हुई

जैसे-जैसे उनका व्यवसाय बढ़ा, Evan और Gil को अपनी सभी जगहों पर डिवाइस स्थापित करने और उन्हें सुचारू रूप से चलाने के लिए एक सरल तरीक़े की ज़रूरत महसूस हुई। Apple Business उन्हें डिवाइस तैयार करने, मरम्मत का प्रबंधन करने और सहायता प्राप्त करने का एक आसान तरीक़ा देता है - सब कुछ एक ही जगह पर।

“AppleCare+ for Business वाला Apple Business हमें अपनी टीम कि लिए आसानी से डिवाइस डिप्लॉय करने में सक्षम बनाता है और तकनीकी सहायता और मरम्मत के मामले में हमें पूरी तरह से निश्चिंत रखता है।”

Lejla Borovac
सीओओ, Señor Sisig

Señor Sisig कंपनी Apple Business का इस्तेमाल करती है Apple नक़्शा, वॉलेट और Siri पर अपनी उपस्थिति को प्रबंधित करने के लिए। ग्राहक उनकी लोकेशन खोज सकते हैं, खुलने और बंद होने का वक़्त देख सकते हैं, खाना ऑर्डर कर सकते हैं और भुगतान कर सकते हैं, सब एक ही बिज़नेस प्रोफ़ाइल के साथ। Evan कहते हैं कि, “हम Apple Business का उपयोग इसलिए करते हैं ताकि लोग हमें Apple नक़्शा ऐप पर ढूँढ़ सकें, खाना ऑर्डर कर सकें और भुगतान कर सकें। इससे हम वहीं नज़र आते हैं जहाँ पर ग्राहक की नज़र है।”

अपने आईटी संचालन को सुव्यवस्थित करने के लिए, वे Apple Business में बिल्ट-इन डिवाइस प्रबंधन सोल्यूशन का उपयोग करते हैं। ज़ीरो-टच डिप्लॉयमेंट के साथ सभी डिवाइस सुरक्षा नीतियों, ऐप्स और नेटवर्क सेटिंग्स के साथ पहले से कॉन्फ़िगर किए हुए पहुँचते हैं — किसी भी स्थान पर तुरंत उपयोग के लिए तैयार। किचन मैनेजर और डिलिवरी कोऑर्डिनेटर डिवाइस प्राप्त होते ही काम शुरू कर सकते हैं, किसी भी प्रकार के मैनुअल कॉन्फ़िगरेशन की आवश्यकता नहीं होती।

जब किसी डिवाइस को मरम्मत की ज़रूरत होती है, तो AppleCare+ for Business इसे आसान बनाता है। कर्मचारी अपने iPhone या iPad से तुरंत सेवा का अनुरोध कर सकते हैं। Apple सब कुछ सँभाल लेता है और कुछ ही दिनों में डिवाइस वापस कर देता है। साथ ही साथ, चौबीस घंटे उपलब्ध हेल्प डेस्क सहायता से तकनीकी समस्याओं का तुरंत समाधान हो जाता है, जिससे सभी जगहों पर कामकाज सुचारू रूप से चलता रहता है।

Apple हमारे पूरे कारोबार को चलाने में मदद करता है — इन्वेंट्री और डिस्ट्रीब्यूशन से लेकर मैनेजमेंट और आईटी तक — इसके बिना हम इनमें से कुछ भी नहीं कर पाते।”

Evan Kidera
सह-संस्थापक, Señor Sisig

Señor Sisig अपने समुदाय में और ज़्यादा लोगों तक असली ज़ायक़ा पहुँचा रहे हैं। और Apple Business के साथ, Evan और Gil के पास आत्मविश्वास के साथ विस्तार करने के लिए सभी आवश्यक चीज़ें मौजूद हैं।

यह डेटा ग्राहक द्वारा उपलब्ध कराया गया है। रिपोर्ट किए गए डेटा को एकत्र करने या उसका विश्लेषण करने में Apple की कोई भूमिका नहीं है।

इस तरह की और कहानियाँ।