Generation Tux

Generation Tux बेहतरीन फ़िटिंग वाले सूट ढूँढने में ग्राहकों की मदद करके अपने ब्रैंड की विज़िबिलिटी को बढ़ाता है।

जब Generation Tux को पता चला कि उनके शोरूम Apple नक़्शा पर नहीं हैं, तो इस कंपनी ने Apple Business (जो पहले Apple Business Connect था) के साथ अपनी रीटेल लोकेशन्स को लिस्ट करना शुरू किया। यह फ़ैसला एकदम सही साबित हुआ : पहले महीने में ही Generation Tux को अपने प्लेस कार्ड की मदद से तुरंत कस्टमर एंगेजमेंट देखने को मिली, जिसमें फ़ोन कॉल, शोरूम के रास्ते की जानकारी के अनुरोध और ग्राहकों के साथ होने वाले सभी इंटरैक्शन शामिल हैं।

34%

Apple Business के साथ रजिस्टर करने के बाद नक़्शा ऐप पर इंटरैक्शन में बढ़ोतरी।

72%

Apple Business के साथ रजिस्टर करने के बाद नक़्शा ऐप पर शोरूम के रास्ते की जानकारी के अनुरोध में बढ़ोतरी।

34%

Apple Business के साथ रजिस्टर करने के बाद नक़्शा ऐप पर इस व्यवसाय के अलग-अलग लोकेशन पर आने वाली कॉल्स की संख्या में बढ़ोतरी।

Generation Tux को 2014 में संस्थापक George Zimmer ने शुरू किया था, जिन्होंने हाल ही में अपने ऑनलाइन रेंटल व्यवसाय का विस्तार करते हुए शिकागो, कोलंबस और डैलस में शोरूम खोले हैं। इन तीनों शहरों से Generation Tux को अच्छा रेवेन्यू मिलता है। इन शोरूम को खोला गया ताकि ग्राहक उनकी प्रीमियम कलेक्शन को देख सकें और स्टाइलिस्ट्स से परामर्श करने जैसी विशेष सेवाओं का लाभ उठा सकें। उम्मीद यह थी कि अगर संभावित ग्राहकों को सूट असल ज़िंदगी में देखने का मौक़ा मिलेगा, तो वे रेंट करने को लेकर अधिक सहज महसूस करेंगे और इससे कंपनी ऑनलाइन मिलने वाली लीड्स को बिक्री में बदल सकेगी।

Generation Tux की मार्केटिंग मैनेजर Roshana Pourvakil कहती हैं, “ऑनलाइन होने की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि कुछ ग्राहक अब भी अपनी शादी के दिन जैसे अहम अवसरों के लिए ख़रीदारी करते समय स्टोर में जाकर ख़रीदारी करना चाहते हैं। हम चाहते थे कि वे हमारे कपड़े देखें और एक्सपर्ट स्टाइलिस्ट से बात करके अपना सूट चुनते समय आत्मविश्वास महसूस करें।”

“हमने कंपनी के विस्तार की रणनीति में शोरूम खोलने के महत्व को प्रमुखता दी ताकि हम ग्राहकों से एक शोरूम में आमने-सामने मिल सकें और उन्हें एक हाई-टेक और कपड़ों के स्पर्श का अनुभव दे सकें।”

Roshana Pourvakil
Generation Tux की मार्केटिंग मैनेजर

Generation Tux को एहसास हुआ कि iOS के यूज़र उनके शोरूम्स को नक़्शा ऐप और पूरे Apple ईकोसिस्टम पर सर्च नहीं कर पा रहे थे। इसलिए कंपनी ने Apple Business पर रजिस्टर किया और नए ग्राहकों तक पहुँचने के लिए अपनी तीन लोकेशन्स के लिए शोकेस की रणनीति बनाई। उन्होंने Q3 और Q4 के दौरान ट्रैफ़िक बढ़ाने पर फ़ोकस करने का भी फ़ैसला किया — यह शरद ऋतु में शादी के मौसम के लिए सूट और टक्सीडो की ज़रूरत वाले ग्राहकों तक पहुँचने का सही वक़्त था।

Pourvakil कहती हैं कि कंपनी ने अपने प्लेस कार्ड पर ‘ऑर्डर करें’ बटन भी जोड़ा है, क्योंकि “Generation Tux चाहता है कि लोग यह करें”।

Apple Business के ज़रिए नक़्शा ऐप पर लिस्टिंग के सिर्फ़ एक महीने बाद ही कंपनी के तीन शोरूम्स में रास्ते की जानकारी के अनुरोध, फ़ोन कॉल और वेबसाइट के लिंक पर हुए क्लिक में बढ़ोतरी देखी गई। Generation Tux की ज़रूरतों के लिए Apple Business बिलकुल सही साबित हुआ।

यह डेटा ग्राहक द्वारा उपलब्ध कराया गया है। रिपोर्ट किए गए डेटा को एकत्र करने या उसका विश्लेषण करने में Apple की कोई भूमिका नहीं है।

इस तरह की और कहानियाँ।