Get Fish Slapped

मार्केटिंग एजेंसी Get Fish Slapped नक़्शा ऐप पर अधिक से अधिक लिस्टिंग करने में व्यवसायों की मदद करती है।

पिछले एक दशक से, मार्केटिंग एजेंसी Get Fish Slapped व्यवसायों को उनकी ऑनलाइन मार्केटिंग और ब्रांडिंग पर नियंत्रण पाने में मदद कर रही है। कंपनी ने हाल ही में अपने ग्राहकों को नक़्शा ऐप, Siri, वॉलेट ऐप और अन्य प्लैटफ़ॉर्म्स पर उनके व्यवसायों की उपस्थिति को नियंत्रित करने और ब्रांडेड मेल जैसी नई सुविधाओं का लाभ उठाने में मदद करने के लिए Apple Business (जो पहले Apple Business Connect था) का उपयोग करना शुरू किया है।

20%

Apple Business के साथ रजिस्टर करने के बाद, साल-दर-साल व्यवसाय की कमाई में बढ़ोतरी।

2x

वेबसाइट का ट्रैफ़िक दुगना हुआ।

मार्केटिंग के अनुभवी James और Tracy McCoy किसी शानदार मौक़े के मिलने के अनुभव को एक मज़ाकिया अंदाज़ में बयान करते हैं : वे इसे “getting fish-slapped” कहते हैं। यह एक ऐसा वाक्य है, जो आपको आसानी से याद रह जाता है — जिसे इस जोड़ी ने 2015 में पहली बार दुनिया के सामने रखा जब उन्होंने Get Fish Slapped के नाम से सीब्रिंग, फ़्लोरिडा में एक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी शुरू की।

Tracy McCoy कहती हैं, “हम चाहते थे कि हमारा व्यवसाय मज़ेदार और सहज हो।“ दोनों सह-संस्थापक एक ऐसा नाम भी चाहते थे जो कंपनी के मिशन के बारे में बताए : कंपनी का मिशन था ऑनलाइन मार्केटिंग और ब्रैंडिंग को मैनेज करने के नए तरीक़े खोजने में व्यवसायों की मदद करना — अपना यह लक्ष्य उन्होंने Apple Business की मदद से हासिल किया।

McCoy को पहली बार Apple Business के बारे में तब पता चला जब वे लिस्टिंग में एक क्लाइंट की मदद कर रही थीं। कुछ समय बाद उन्होंने खुद Apple Business को आज़माकर देखने का फ़ैसला किया और उन्होंने इसका उपयोग Apple के सभी डिवाइस पर अपनी कंपनी की मौजूदगी को अपडेट करने के लिए किया। वे कहती हैं, “हमारे लिए यह ज़रूरी है कि हम इंडस्ट्री के ट्रेंड्स के साथ क़दम से क़दम मिलाकर चलें, इसलिए हमारी कोशिश रहती है कि हम अपने क्लाइंट्स और समुदाय के सामने मिसाल क़ायम कर सकें।“ कंपनी अपने सेमिनार्स और इवेंट्स को स्पॉटलाइट करने के लिए शोकेस का उपयोग करती है और उन्हें नियमित रूप से अपडेट करती है। इसके अलावा, नक़्शा ऐप पर कंपनी के प्लेस कार्ड में कंपनी के लोगो के साथ-साथ उनकी 10 कर्मचारियों की टीम की तस्वीरें भी हैं।

“Apple के विशाल यूज़र बेस को देखते हुए, हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि Maps और अन्य Apple ऐप्स के माध्यम से ऐक्सेस किए जाने पर हमारा प्लेस कार्ड आकर्षक और सुव्यवस्थित दिखे।”

Tracy McCoy
सह-संस्थापक, Get Fish Slapped

McCoy को Apple Business के साथ रजिस्टर करने के लाभ तुरंत दिखने लगे। जब उन्होंने अपने प्लेस कार्ड में बिज़नेस और संपर्क की जानकारी जोड़ी, तो Get Fish Slapped को मिलने वाले फ़ॉर्म सबमिशन और कॉल सहित उनकी लीड्स की औसत संख्या लगभग दुगनी हो गई। साथ ही, कंपनी की वेबसाइट पर ट्रैफ़िक भी बढ़ गया। सीब्रिंग में उनके ऑफ़िस में आने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ने लगी। McCoy के हिसाब से इसका परिणाम यह हुआ कि 2024 उनके लिए “एक रिकॉर्ड तोड़ने वाला वर्ष रहा।“

Apple Business से इतनी सफलता मिलने के बाद, McCoy ने अपने क्लाइंट्स के लिए इसका इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। वे कहती हैं, “उनमें से कई लोग नहीं जानते कि Apple Business क्या है, लेकिन उन्हें नक़्शा ऐप के बारे में पता है। हम उन्हें बताते हैं कि Apple Business की मदद से वे न सिर्फ़ नक़्शा ऐप पर अपनी लिस्टिंग को नियंत्रित कर सकते हैं, बल्कि यह भी नियंत्रित कर सकते हैं कि Apple के अन्य ऐप्स पर उनका व्यवसाय कैसा दिखे। मैं उन्हें यह भी बताती हूँ कि Google के मुक़ाबले वे Apple के साथ और कई ज़्यादा चीज़ें कर सकते हैं।“

Get Fish Slapped न सिर्फ़ अपने क्लाइंट्स के व्यवसाय को नक़्शा ऐप पर रजिस्टर करने के लिए Apple Business का उपयोग करता है, बल्कि इसकी मदद से यह भी सुनिश्चित करता है कि हर लिस्टिंग में जानकारी अप-टू-डेट हो और उसमें आकर्षक शोकेस प्रोमोशन्स व डाइनैमिक विज़ुअल्स शामिल किए जाएँ। McCoy के अनुसार, “हमारे लिए एक क्रिएटिव एजेंसी के तौर पर, यह ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है कि हमारे क्लाइंट्स के डिज़ाइन हर डिवाइस पर शानदार दिखें।” नक़्शा ऐप पर अपने क्लाइंट्स की लिस्टिंग को मैनेज करने के साथ Get Fish Slapped उन्हें ब्रैंड वाली मेल जैसे फ़ीचर का फ़ायदा उठाने के लिए भी प्रोत्साहित करता है। इस फ़ीचर की मदद से ब्रैंड अपने बिज़नेस ईमेल में अपना लोगो और नाम जोड़ सकते हैं। इससे ग्राहकों में ब्रैंड के प्रति विश्वास बढ़ता है। ये दो सुविधाएँ McCoy और Get Fish Slapped को क्लाइंट्स के लिहाज़ से कंपनी के एक अहम लक्ष्य को पूरा करने में मदद करती हैं : “हम चाहते हैं कि नक़्शा ऐप पर क्लाइंट का व्यवसाय सबसे अलग दिखे!”

यह डेटा ग्राहक द्वारा उपलब्ध कराया गया है। रिपोर्ट किए गए डेटा को एकत्र करने या उसका विश्लेषण करने में Apple की कोई भूमिका नहीं है।

इस तरह की और कहानियाँ।