Apple पर अपने बिज़नेस का प्रचार करें

प्लेस कार्ड

अपने बिज़नेस को सबसे अलग दिखाएँ।

वर्चुअल बिज़नेस

Apple Ads

Apple नक़्शा पर विज्ञापन देना शुरू करें और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएँ।

ब्रांडेड मेल

ग्राहकों के इनबॉक्स में अपने ब्रांड को ख़ास दिखाएँ।

Tap to Pay on iPhone

अपनी हर बिक्री के साथ अपने ब्रांड के प्रति विश्वास बढ़ाएँ।

Apple ग्राहकों के बीच अपने ब्रांड की पहचान को बेहतर बनाएँ

तस्वीरें

अपनी गैलरी बनाकर लोगों को अपनी कहानी बताएँ।

शोकेस

कस्टम ऐक्शन्स

बस एक टैप से लोगों को अपना ग्राहक बनाएँ।

अपने बिज़नेस को इनसाइट की मदद से ऑप्टिमाइज़ करें

जानें कि ग्राहक आपके प्लेस कार्ड, शोकेस और कस्टम क्रियाओं को कैसे ढूँढते हैं और उनके साथ कैसे इंटरैक्ट करते हैं। देखें कि आप दूसरों के मुक़ाबले कहाँ खड़े हैं। और इनसाइट का इस्तेमाल करके अपने ऑपरेशन्स को ऑप्टिमाइज़ करें।

खोज

जानें कि ग्राहक आपको कैसे खोजते हैं।

इंटरैक्शन

जानें कि लोगों ने किस कारण से क्लिक किया।

मानदंड

जानें कि आपके व्यवसाय की परफ़ॉर्मेंस कैसी है।

विश्वसनीय पार्टनर्स के साथ विस्तार करें।

ऐसे विश्वसनीय पार्टनर्स के साथ काम करें, जो अपने ब्रांड और स्थानों को आसानी से प्रबंधित करने में आपकी मदद करते हैं। अपने बिज़नेस की आवश्यकताओं के अनुरूप सही विकल्प चुनें।

Apple Business

कर्मचारियों के खातों को प्रबंधित करें।
डिवाइस सेट अप करें।
और ज़्यादा ग्राहकों तक पहुँचें।
विशेषज्ञ तकनीकी सहायता पाएँ।
सब कुछ एक ही जगह पर।

ब्रांडेड मेल

ग्राहकों के इनबॉक्स में अपने ब्रांड को ख़ास दिखाएँ।

अपने ग्राहकों को भेजे जाने वाले ईमेल में अपने ब्रांड का नाम और लोगो दिखाएँ। ऐसा करने से मेल ऐप में आपके ईमेल दूसरों से अलग दिखेंगे, जिससे ग्राहकों का विश्वास बढ़ेगा और वे आसानी से आपके ईमेल की पहचान कर सकेंगे।

Tap to Pay on iPhone

अपनी हर बिक्री के साथ अपने ब्रांड के प्रति विश्वास बढ़ाएँ।

भुगतान के दौरान अपने iPhone पर और वॉलेट ऐप में डिजिटल रसीदों पर अपना लोगो और कंपनी का नाम दिखाएँ, ताकि ग्राहक विश्वास के साथ भुगतान कर सकें।

कस्टम ऐक्शन

बस एक टैप से लोगों को अपना ग्राहक बनाएँ।

ऐक्शन लिंक्स से वेबसाइट, कॉल और ऐक्शन बटन पर आपका क्लिक-थ्रू रेट 31 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।
रिज़र्वेशन करने, ऑर्डर देने, अपॉइंटमेंट बनाने और दूसरे कई काम करने में अपने ग्राहकों की मदद करें — यह सब कुछ आप अपने प्लेस कार्ड से कर सकते हैं।

शोकेस

सीज़नल आइटम, स्पेशल ऑफ़र और इवेंट का प्रोमोशन करें।

किसी विशेष लोकेशन पर उपलब्ध डील्स और प्रोमोशन वाले अन्य कॉन्टेंट को हाइलाइट करने के लिए प्लेस कार्ड पर एक शोकेस पब्लिश करें।
अपने ऐप और वेबसाइट पर ग्राहकों की एंगेजमेंट को बढ़ाने के लिए आप एक कॉल-टू-ऐक्शन बटन को भी शामिल कर सकते हैं।

Apple Ads

Apple नक़्शा पर विज्ञापन देना शुरू करें और अपने व्यवसाय को बढ़ाएँ।

जब ग्राहक अपने आस-पास के व्यवसायों की तलाश कर रहे हों, ठीक उसी वक़्त उन तक पहुँचें। Apple नक़्शा पर विज्ञापन देने से लोग आपके व्यवसाय से आसानी से जुड़ सकते हैं ​​और वहाँ तक पहुँचने के दिशानिर्देश ​​प्राप्त कर सकते हैं, जिससे विज्ञापन देखने वाले उस पर कोई ऐक्शन लेते हैं। Apple नक़्शा पर विज्ञापन देना शुरू करें और पहले $150 हमारी ओर से मुफ़्त हैं।*
Apple नक़्शा ऐप पर विज्ञापन देने के क्या फ़ायदे हैं?

सहजता से ग्राहकों तक पहुँच पाना

उन Apple ग्राहकों तक पहुँचें जो Apple नक़्शा का उपयोग करना पसंद करते हैं, ठीक उसी समय जब वे कुछ खोज कर रहे हों।

व्यू से विज़िट तक

लोगों को कार्रवाई करने के लिए प्रोत्साहित करें, जिससे वे सीधे आपके विज्ञापन से कॉल कर सकें, नेविगेट कर सकें या ऐसा ही कोई दूसरा ऐक्शन ले सकें।

नियंत्रण आपके हाथ में है

आप ख़र्च पर अपने हिसाब से नियंत्रण रखते हुए अपने व्यवसाय का प्रचार कर सकते हैं और किसी भी समय कैंपेन को शुरू या बंद कर सकते हैं।

गोपनीयता को प्राथमिकता

अपने ग्राहकों की निजता का सम्मान करते हुए गोपनीयता को प्राथमिकता देने वाले वातावरण में अपने विज्ञापन दिखाएँ।
विज्ञापन शुरू करना और चलाना आसान है, और इसमें कोई दीर्घकालिक प्रतिबद्धता नहीं है। आज ही अपना पहला कैंपेन बनाएँ और अपने व्यवसाय को Apple नक़्शा पर खोज करने वाले लोगों की नज़रों में लाएँ।

*पात्रता संबंधी सीमाएं और शर्तें लागू होती हैं।

Apple नक़्शा पर विज्ञापन की सुविधा केवल संयुक्त राज्य अमेरिका और कैनेडा में उपलब्ध है। केवल उन्हीं देशों में व्यवसाय करने वाले विज्ञापनदाता Apple नक़्शा पर विज्ञापन दिखाने के पात्र हैं। पात्रता संबंधी अतिरिक्त शर्तें लागू हो सकती हैं।

प्लेस कार्ड

अपने बिज़नेस को सबसे अलग दिखाएँ।

क्लेम किए गए बिज़नेस को 30 प्रतिशत ज़्यादा व्यू मिलते हैं, इसलिए अपने बिज़नेस के हर फ़िज़िकल स्थान के लिए एक प्लेस कार्ड बनाना और कस्टमाइज़ करना न भूलें।

व्यवसाय की जानकारी

अपने ब्रांड का नाम और पता जोड़ें, और ‘परिचय’ सेक्शन में दुनिया को अपने व्यवसाय के बारे में बताएँ।

खुलने-बंद होने का समय व संपर्क की जानकारी

अपना फ़ोन नंबर, ईमेल पते, वेबसाइट और बिज़नेस के खुलने-बंद होने का समय पोस्ट करें — छुट्टियों या अलग-अलग सीज़न में बिज़नेस के खुलने-बंद होने के समय की जानकारी सहित — ताकि ग्राहकों के लिए आपको ढूँढना आसान हो।

फ़ोटो और लोगो

अपने स्टोरफ़्रंट, प्रोडक्ट व अपने परिवेष की बढ़िया क्वॉलिटी वाली तस्वीरें पोस्ट करें, ताकि आपकी लोकेशन आकर्षक दिखाई दे। ब्रांड के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अपना लोगो जोड़ें।

उपयोगी जानकारी

अपने ग्राहकों के लिए उपयोगी सभी जानकारी दें — जैसे कि आप किन-किन तरीक़ों से भुगतान स्वीकार करते हैं और आपकी लोकेशन पर वाइ-फ़ाइ या पार्किंग की सुविधा है या नहीं।