हर क़दम पर सहायता पाएँ।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Apple Business का उपयोग शुरू करने के लिए आपको केवल उस ईमेल की आवश्यकता है जिसका उपयोग आप अपने व्यावसाय के लिए करते हैं। बस साइन इन करें, अपनी कंपनी की थोड़ी जानकारी दर्ज करें और इसका इस्तेमाल करना शुरू करें।
Apple Business का उपयोग शुरू करने के लिए मुफ़्त है और इसमें बिल्ट-इन डिवाइस प्रबंधन, Apple नक़्शा ऐप पर प्लेस कार्ड की कस्टमाइज़ेशन और iCloud के साथ 5GB क्लाउड स्टोरेज जैसे फ़ीचर शामिल हैं। आप अतिरिक्त स्टोरेज ख़रीद सकते हैं, या विशेषज्ञ सहायता और मरम्मत के लिए AppleCare+ for Business ले सकते हैं।
कोई भी व्यवसाय, छोटे उद्यमी से लेकर बड़े एंटरप्राइज़ तक। चाहे आप एक लोकल रेस्टोरेंट हों, रिमोट स्टार्टअप हों, स्थापित कंपनी हों या ऑनलाइन व्यवसाय हों, Apple Business आपकी ज़रूरतों के अनुरूप ढल जाता है, चाहे आपके व्यवसाय की कोई लोकेशन हों या आप वर्चुअल रूप से काम करते हों।
Apple Business आपको अधिकृत पुनर्विक्रेताओं से ख़रीदे गए सभी डिवाइस को एक ही जगह एक साथ लाने में मदद करता है। आप या तो उन डिवाइस को कॉन्फ़िगर करने के लिए बिल्ट-इन डिवाइस प्रबंधन का उपयोग कर सकते हैं या अपनी पसंद की डिवाइस प्रबंधन सेवा का उपयोग कर सकते हैं।
Apple Business आपके व्यवसाय को उन लाखों लोगों के सामने लाता है जो प्रतिदिन Apple नक़्शा ऐप, Siri और अन्य Apple सेवाओं का उपयोग करते हैं। आप नक़्शा ऐप पर अपनी उपस्थिति को बेहतर बना सकते हैं, बुकिंग या ऑर्डर करने जैसी कस्टम ऐक्शन जोड़ सकते हैं और यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि ग्राहक Apple के ईकोसिस्टम में आपके व्यवसाय को आसानी से ढूँढ सकें, संपर्क कर सकें और उससे जुड़ सकें।
आप Apple नक़्शा ऐप पर अपनी उपस्थिति प्रबंधित कर सकते हैं और Apple सेवाओं पर अपने ब्रांड को शोकेस कर सकते हैं — आपके व्यवसाय को किसी भी Apple डिवाइस की आवश्यकता नहीं है।