Apple Business के साथ नई ऊँचाइयों को छुएँ।
2012 से, Vertical One Communications ऐरिज़ोना, न्यू मेक्सिको और टेक्सस में सेल फ़ोन टावरों की सर्विस कर रहा है, और महत्वपूर्ण अपग्रेड और इंस्टॉलेशन करके समुदायों को आपस में जोड़े रखता है। एक छोटे से ऑपरेशन के रूप में शुरू हुआ यह व्यवसाय अब 35 लोगों की कंपनी बन गया है, जिसके कर्मचारी अमेरिका के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में फैले हुए हैं और अक्सर निकटतम सड़क से मीलों दूर स्थित टावर साइटों पर काम करते हैं। एक पारिवारिक व्यवसाय होने के नाते, यह कंपनी अपने कर्मचारियों को अपने परिवार का ही हिस्सा मानती है — और इसका मतलब है कि उन्हें अच्छे से अच्छे टूल उपलब्ध कराना, भले ही उन टूल्स को 200 फ़ीट की ऊँचाई पर काम करना पड़े।
50+
2x
2012
जैसे-जैसे कंपनी का विस्तार हुआ, 50 iPhone, iPad और Mac डिवाइस का प्रबंधन करना एक चुनौती बन गया। हर नए कर्मचारी की भर्ती का मतलब था घंटों तक मैन्युअल सेटअप करना, स्प्रेडशीट में उनका रिकॉर्ड रखना और डिवाइस की ख़राबी की लगातार चिंता करना, जिससे महत्त्वपूर्ण इन्फ़्रास्ट्रक्चर का काम रुक सकता था। बिज़नेस डेवलपमेंट और आईटी मैनेजर Thomas Christianson याद करते हैं कि यह सच में एक संघर्ष था क्योंकि कंपनी के लिए मैन्युअल काम को बढ़ाने के कोई तरीक़े नहीं थे।
Apple Business ने स्केलिंग की समस्या का समाधान कर दिया है। अब Christianson एक ही डैशबोर्ड से सभी डिवाइसों का प्रबंधन करते हैं, और नए कर्मचारी घंटों के बजाय मिनटों में काम शुरू कर सकते हैं।
“हमारे कर्मचारी हमारे परिवार का ही हिस्सा हैं, वे हमारे लिए बहुत महत्त्वपूर्ण हैं। हम उन्हें सब अच्छा देना चाहते हैं ताकि वे अच्छा काम कर सकें। इसीलिए हम अपने व्यवसाय को चलाने और अपने कर्मचारियों को सशक्त बनाने के लिए Apple के डिवाइस चुनते हैं।”
दूरस्थ टावर साइटों पर, फ़ील्ड तकनीशियन अपने iPhone को मोबाइल ऑफ़िस में बदल लेते हैं। 5G पर पर्सनल हॉटस्पॉट उन्हें कनेक्टेड रखता है जिससे वे ट्रेनिंग के सामान तक पहुँच सकते हैं और जो प्रोजेक्ट की तस्वीरें वे लेते हैं वे अपने आप iCloud पर बैकअप हो जाती हैं। वे Excel on iPad में अपने उस दिन के काम की जानकारी को अपडेट करते हैं और रियल टाइम में क्रू लीड्स के साथ सहयोग करने के लिए FaceTime का उपयोग करते हैं। ऑफ़िस में Mac पर शुरू किए गए प्रोजेक्ट फ़ील्ड में iPad पर वहीं से शुरू होते हैं जहाँ उन्होंने उसे छोड़ा था। Apple Business में ब्लूप्रिंट्स फ़ीचर यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक कर्मचारी को उनकी भूमिका के हिसाब से वही ऐप्स मिलें जिनकी उन्हें ज़रूरत है — तकनीशियनों को फ़ील्ड ऐप्स मिलते हैं, और ऑफ़िस स्टाफ़ को प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टूल्स।
Apple Business से Christianson को सभी डिवाइसों का प्रबंधन, नए कर्मचारियों के लिए स्वचालित प्रोविज़निंग और भूमिका-आधारित ऐप डिप्लॉयमेंट के लिए एक केंद्रीय प्लैटफ़ॉर्म मिलता है, जिससे हर हफ़्ते स्प्रेडशीट पर यह काम करने में लगने वाले घंटों की बचत होती है। जब किसी डिवाइस को मरम्मत की ज़रूरत होती है तो Christianson दूर बैठे बैठे ही अनुरोध को स्वीकृत करते हैं और तुरंत लोन डिवाइस उपलब्ध कराते हैं। AppleCare+ for Business के क्रेडिट की बदौलत कर्मचारियों को मरम्मत के लिए अपनी जेब से ख़र्च करने की ज़रूरत नहीं होती।
“Apple से अपने डिवाइस को मैनेज करने के लिए एक सर्विस लेना हमें स्वाभाविक लगा। Apple Business में मौजूद डिवाइस मैनेजमेंट सोल्यूशन इस्तेमाल करने में आसान है और इसका यूज़र एक्सपीरियंस वैसा ही है जैसी मैं Apple से उम्मीद करता हूँ।”
इसका असर साफ़ दिखता है। Apple Business को लागू करने के बाद से Vertical One दोगुना बढ़ गया है। अब इनका इन्फ़्रास्ट्रक्चर सालाना 10 प्रतिशत की बढ़त को सपोर्ट करता है। फ़ील्ड टीमें कनेक्टिविटी या डिवाइस की ख़राबी की चिंता किए बिना दूर-दराज़ के इलाक़ों में टावरों पर चढ़ जाती हैं। Christianson कहते हैं, “जब हमने पहली बार Apple Business का इस्तेमाल शुरू किया तो इसने हमारी कंपनी की उस समय बहुत मदद की जब वह तेज़ी से बढ़ रही थी। आज यह हमें अधिक कुशल और सुसंगत बनने में मदद कर रहा है। यह हमारे जैसे छोटे व्यवसाय के लिए बहुत स्केलेबल है।”
Vertical One Communications अमेरिकी साउथवेस्ट क्षेत्र को आवश्यक इन्फ़्रास्ट्रक्चर से जोड़ रहा है। Apple Business, iPhone, iPad और Mac के साथ, उनके पास अपने कर्मचारियों को सशक्त बनाने और उनकी देखरेख करने के साथ-साथ विस्तार करने का आधार भी है।
यह डेटा ग्राहक द्वारा उपलब्ध कराया गया है। रिपोर्ट किए गए डेटा को एकत्र करने या उसका विश्लेषण करने में Apple की कोई भूमिका नहीं है।