Lin & Daughters महत्वपूर्ण ग्राहक इनसाइट्स पाने के लिए Apple Business का उपयोग करता है।
2023 से, Lin & Daughters मैनहैटन के वेस्ट विलेज में स्वादिष्ट चीनी शैली का आरामदायक भोजन परोस रहा है। Apple Business (पहले Apple Business Connect) के माध्यम से अपने स्थान का दावा करके और अपना लोगो जोड़कर, Lin & Daughters विशेष मेनू प्रोमोशन को हाइलाइट करने, ब्रांड की पहचान बढ़ाने और इनसाइट्स का उपयोग करके अपने अगले रेस्टोरेंट की जगह की योजना बनाने में सक्षम बन पाया है।
30%
Becky Lin के पास अपने ख़ुद के रेस्टोरेंट को चलाने की चुनौतियों के बारे अनगिनत कहानियाँ हैं। 2023 में न्यू यॉर्क शहर में Lin & Daughters खोलने के बाद से, उन्हें हर तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। जैसे कि एक बार एक गिलहरी ने कुछ तारें कुतर दीं थीं, जिससे रेस्टोरेंट का इंटरनेट बंद हो गया। या फिर जब उनकी डिलीवरी बाइक चोरी हो गई थी, जिसकी तलाश में Becky को पूरे मैनहैटन में घूमना पड़ा था।
“बहुत सी चीज़ें ग़लत हो सकती हैं,” Lin हँसते हुए कहती हैं।
ख़ुशक़िस्मती से उन्हें अपनी बाइक मिल गई। और Apple Business की बदौलत उन्हें अपने रेस्टोरेंट की रोज़मर्रा की कई ज़रूरतों को पूरा करने का एक आसान तरीक़ा भी मिल गया।
“Apple Business पर शुरुआत करना हमारे लिए सबसे आसान काम था।”
Lin को मैनहैटन के हलचल भरे वेस्ट विलेज इलाक़े में स्थित Lin & Daughters शुरू करने की प्रेरणा अपने परिवार के रेस्टोरेंट में काम करने के अनुभव से मिली, जहाँ वे सिरे से डंपलिंग बनाने में मदद करती थीं। वे कहती हैं, “भोजन और सेवा हमारी प्रेम की भाषा बन गए। खाना पकाने और परोसने के माध्यम से दूसरों की देखभाल करने की वह प्रवृत्ति मेरे साथ बनी रही।”
उन्होंने उसी दिलकश माहौल का अनुभव दूसरों को देने के लिए Lin & Daughters की शुरुआत की, जहाँ स्वादिष्ट डंपलिंग, नूडल्स और दूसरे अनोखे चीनी पकवान मिलते हैं। 2023 से यह रेस्टोरेंट अपनी लोकेशन और लोगो के प्रबंधन, मेनू आइटम के प्रचार, ग्राहकों को Lin & Daughters के बारे में कैसे पता चला यह समझने और कंपनी की ब्रांड की पहचान बनाने के लिए Apple Business पर निर्भर है।
सबसे पहले Lin ने Apple Business का इस्तेमाल करके एक प्लेस कार्ड बनाया, जिसमें रेस्टोरेंट की तस्वीरें जोड़ीं और उसके खुलने का समय अपडेट किया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि नक़्शा ऐप, Siri, वॉलेट ऐप और अन्य ऐप्स पर सही जानकारी दिखाई दे। इसके बाद Lin & Daughters ने iPhone पर मेल और Tap to Pay on iPhone के लिए लोगो फ़ीचर का इस्तेमाल करना शुरू किया, जिससे भुगतान लेते समय रेस्टोरेंट का नाम और लोगो मेल ऐप में और iPhone पर दिखाई देता है।
Lin कहती हैं, “मैंने पहले दिन से ही ब्रांडिंग पर ध्यान दिया है,” और वे बताती हैं कि Lin & Daughters का लोगो पैकेजिंग, वेबसाइट और रेस्टोरेंट की खिड़की पर प्रमुख नज़र आता है। “मेल में लोगो देखना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण था। आख़िरकार मुझे लगा कि हमारी ऑनलाइन ब्रांड उपस्थिति हमारे रेस्टोरेंट की तरह ही बेहतर हो रही है।”
Tap to Pay on iPhone के ज़रिए होने वाले लेन-देन में रेस्टोरेंट का लोगो भी दिखाई देता है, जिससे Lin & Daughters को अपने ब्रांड को और मज़बूत बनाने में मदद मिलती है और निरंतरता बनी रहती है, पॉप-अप स्टॉल और स्ट्रीट फ़ेयर जैसी जगहों पर भी। Tap to Pay on iPhone तब भी बहुत काम आया जब रेस्टोरेंट का इंटरनेट एक गिलहरी की वजह से एक हफ़्ते के लिए बंद हो गया था : Lin कहती हैं कि, “उस वक़्त इसने हमारी बहुत मदद की। हमने ऑर्डर लेने के लिए अपने-अपने फ़ोन का इस्तेमाल किया।”
Lin & Daughters अपने ख़ास मेनू आइटम को प्रदर्शित करने के लिए शोकेस का इस्तेमाल करता है, जैसे कि Seasonal Cold Soba Salad with Shrimp — एक ऐसा व्यंजन जो गर्मियों में लोगों का पसंदीदा बन गया। Lin कहती हैं, “जब न्यू यॉर्क शहर में 40 डिग्री की गर्मी और उमस होती है, तो गरमागरम नूडल्स खाने का मन नहीं करता। इसलिए हमने मेनू में ताज़गी भरे सलाद और ठंडे नूडल्स के साथ ठंडक जोड़ी। फिर हमने लोगों को इसके बारे में बताने के लिए एक शोकेस बनाया।” और यह दाँव सही साबित हुआ क्योंकि शोकेस में शामिल करने के बाद इस डिश के ऑर्डर में लगभग 30 प्रतिशत की बढ़त हुई।
“मेल में लोगो देखना एक महत्वपूर्ण अनुभव था। आख़िरकार ऐसा लगा कि हमारी ऑनलाइन ब्रांड उपस्थिति हमारे स्टोर की तरह ही परिष्कृत हो गई है।”
Lin & Daughters में खाने का अनुभव बेहद अंतरंग होता है—रेस्टोरेंट में एक बार में लगभग 10 ग्राहक आराम से बैठ सकते हैं। इस वजह से डिलीवरी ऑर्डर उनके कारोबार का बड़ा हिस्सा हैं। कंपनी ने ग्राहकों को सीधे रेस्टोरेंट से ऑर्डर करने के लिए प्रेरित करने के लिए अपने प्लेस कार्ड के लिए एक कस्टम क्रिया का लिंक बनाया है। यह कंपनी सर्च कहाँ से आ रहे हैं, यह जानने के लिए Apple Business द्वारा प्रदान की गई इनसाइट्स का उपयोग करती है। Lin कहती हैं, “हमें इनसाइट्स बहुत उपयोगी लगे, क्योंकि मैनहैटन में व्यवसाय इलाक़े के हिसाब से लोकल होते हैं।”
Lin & Daughters के अगले आउटलेट की योजना बनाते समय ग्राहकों की गतिविधियों को समझना बहुत उपयोगी साबित हुआ। उन्होंने हीट मैप का उपयोग करके अपने ग्राहकों की खोज गतिविधियों का विश्लेषण किया और मैनहैटन में ऐसे इलाके की तलाश की जहाँ रेस्टोरेंट की पहले से ही ब्रांड पहचान हो, लेकिन विकास की गुंजाइश भी हो।
इसी वजह से Lin न्यू यॉर्क के फ़्लैटआयरन इलाक़े में बस गईं, जहाँ उन्होंने 2025 की शरद ऋतु में Lin & Daughters का दूसरा आउटलेट खोला। Apple Business की मदद से, Lin अब रेस्टोरेंट चलाने की चुनौतियों के बारे में कम चिंता करती हैं और इसके बजाय खाना पकाने के अपने शौक को साझा करने पर ध्यान केंद्रित कर सकती हैं। वह कहती हैं, "जब भी कोई तारीफ करता है, या सिर्फ मुस्कुराकर सिर हिलाता है, तो मुझे प्यार का एक छोटा सा सहारा मिलता है जो मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। यह मुझे याद दिलाता है कि मैंने यह सब क्यों शुरू किया था।"
यह डेटा ग्राहक द्वारा उपलब्ध कराया गया है। रिपोर्ट किए गए डेटा को एकत्र करने या उसका विश्लेषण करने में Apple की कोई भूमिका नहीं है।