Apple Business ने KFC UK को वहाँ पहुँचने में मदद की जहाँ युवा ग्राहकों से जुड़ा जा सकता है : उनके फ़ोन पर।
जब KFC UK सभी चीज़ों के लिए मोबाइल का उपयोग करने वाले जेन-Z ग्राहकों में अपनी पहचान बनाना चाहते थे, तो उन्होंने ख़ास प्रोमोशन्स और डिस्काउंट्स को हाइलाइट करने व स्टोर की जानकारी को अपडेट करने के लिए Apple Business (जो पहले Apple Business Connect था) का उपयोग किया। अपनी इस कोशिश की बदौलत कंपनी यूनाइटेड किंगडम और आयरलैंड की अपनी लोकेशन्स पर इंटरैक्शन बढ़ाने में क़ामयाब रही।
140%
KFC UK को पता है कि उनके ग्राहक मोबाइल पर ऐक्टिव हैं और उनमें से 65 प्रतिशत ग्राहक केवल Apple डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए जब कंपनी यूनाइटेड किंगडम और आयरलैंड में अपने 1000 से अधिक आउटलेट्स के बारे में लोगों को जागरूक करना चाहती थी, तो उन्होंने अपने आउटलेट्स और ब्रांड की पहचान को मैनेज करने के लिए — अपने API पार्टनर Uberall के माध्यम से — Apple Business की मदद ली।
KFC UK & Ireland के सीनियर मार्केटिंग टेक्नॉलजी मैनेजर Jaime Arribas कहते हैं कि “ब्रैंड के तौर पर हमारा ध्यान जेन-Z जैसी युवा ऑडियंस से जुड़ने पर है। साथ ही साथ, हम Apple के यूज़र्स को शानदार अनुभव और सबसे अधिक अप-टू-डेट जानकारी भी देना चाहते थे।”
2023 की शरद में, कंपनी ने अपने स्थानों को Apple Business के साथ रजिस्टर किया, जिससे KFC UK को अपनी नक़्शा ऐप की लिस्टिंग्स को प्रबंधित करने और विशेष प्रोमोशन्स को हाइलाइट करने की क्षमता मिली।
“सेटअप करना बहुत आसान था। इसमें शुरू से अंत तक दो सप्ताह का समय लगा और Apple टीम से हमें जो सहयोग मिला वह बेहतरीन था।”
सेटअप पूरा होने के बाद, KFC UK ने अपने हर लोकेशन के लिए Uberall के प्लैटफ़ॉर्म पर अपने प्लेस कार्ड को अपडेट किया, ताकि यह पक्का किया जा सके कि ग्राहकों को आसानी से हर स्थान के खुलने और बंद होने के समय और वहाँ तक पहुँचने के रास्ते के बारे में जानकारी मिल सके। Arribas के शब्दों में, “यह हमारे लिए बेहद अहम है कि हमारे प्लेस कार्ड पर काम की जानकारी हो और वे अच्छे दिखें। साथ ही, Apple के यूज़र्स को सबसे सटीक जानकारी देने के लिए, यह लोकेशन मैनेजमेंट से जुड़ी हमारी रणनीति का सबसे अहम हिस्सा है।”
कंपनी ने सीमित-समय के लिए किए जाने वाले अपने प्रोमोशन्स के लिए शोकेस फ़ीचर का उपयोग भी किया, जैसे KFC Zinger Duo Deal जो काफ़ी लोकप्रिय है। इसके ज़रिए यह पक्का किया गया कि आइटम की क़ीमत साफ़ तौर पर दिख रही हो। Arribas यह भी कहते हैं कि कंपनी हर महीने नक़्शा ऐप पर अपने प्लेस कार्ड के साथ ग्राहकों के इंटरैक्शन से जुड़ी अहम जानकारी का विश्लेषण भी करती है, ताकि प्रगति पर नज़र रखी जा सके।
अब तक के परिणाम काफ़ी शानदार हैं : सितंबर 2023 से अब तक KFC UK की क़रीब 1,100 लोकेशन्स के प्लेस कार्ड पर टैप किए जाने की संख्या में 140 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
यह डेटा ग्राहक द्वारा उपलब्ध कराया गया है। रिपोर्ट किए गए डेटा को एकत्र करने या उसका विश्लेषण करने में Apple की कोई भूमिका नहीं है।